BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दाई-दीदी मोबाईल क्लीनिक से महिलाओं को हो रही इलाज में सहूलियत

दाई-दीदी मोबाईल क्लीनिक से महिलाओं को हो रही इलाज में सहूलियत
Share

रायपुर मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना गरीब महिलाओं के लिए संजीवनी साबित हो रही है। डॉक्टर और अस्पताल की सुविधा अपने घर के पास पाकर महिलाएं खुश हैं। बिलासपुर में पायलट आधार पर महिलाओं के लिए शुरू किए गए विशेष दाई-दीदी क्लीनिक योजना से अब घर बैठे उन्हें अस्पताल की सुविधा निःशुल्क मिल रही है। दाई-दीदी क्लीनिक में सभी स्टाफ महिला होने के कारण इलाज कराने आई महिलाएं बेझिझक अपनी समस्याएं उन्हें बता पा रही हैं।

पढ़ें : बच्चों के साथ होने वाले मानसिक व शारीरिक आघात के प्रति हों सचेत, बच्चों को दें 'गुड टच व बैड टच' की जानकारी 

    शहर के ईमलीभाठा स्लम एरिया में दाई-दीदी क्लीनिक में इलाज कराने आयी 55 वर्षीय श्रीमती शांति साहू विगत कई दिनों से दांत दर्द से परेशान थी। आज वे यहां इसका इलाज करवाने आयी थी। साथ ही उन्होंने बी.पी एवं शुगर की भी जांच करवा ली। उन्होंने बताया कि सब जांच जल्दी- जल्दी हो गया और उन्हें दवाई भी मिल गयी। वे कहती हैं कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन ऐसा भी आएगा कि डॉक्टर और अस्पताल खुद चलकर उनके घर तक आएंगे।

पढ़ें : BIG BREAKING : हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, करेंट लगने से युवक की हुई मौत, युवक का शव टावर पर लटका, जाने कहा की है यह खबर

इस योजना के लिए वे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि हम गरीबों के लिए महंगे अस्पताल में इलाज करवाना आसान नहीं है। हमारे लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। 35 वर्षीय श्रीमती सुमित्रा फातोड़े यहां ब्लड टेस्ट करवाने आयी थी। उन्होंने बताया कि जांच के साथ ही रिपोर्ट भी तुरंत मिल गई। इस मोबाईल क्लीनिक में सभी स्टॉफ महिलाएं हैं इसलिए हम बिना किसी झिझक के अपनी स्वास्थ्यगत समस्या इन्हें बता सकते हैं। श्रीमती ललिता बंजारे भी अपना इलाज करवाने आयी थी। वे कहती हैं कि अब हमें अस्पतालों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।

पढ़ें :  BIG BREAKING : भारत बंद से पहले राजधानी की कई सीमाएं सील, ट्रैफिक पुलिस ने ट्विट कर दी सीमाओं की जानकारी, पढ़ें पूरी खबर


स्तन कैंसर के अलावा गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच की सुविधा
    दाई दीदी क्लिनिक में महिलाओं के प्राथमिक उपचार के साथ-साथ महिला चिकित्सक द्वारा स्तन कैंसर की जांच, हितग्राहियों को स्व-स्तन जांच का प्रशिक्षण, गर्भवती महिलाओं को नियमित एवं विशेष जांच की अतिरिक्त सुविधा दी जा रही है। मोबाईल क्लीनिक में 4 महिला मेडिकल स्टॉफ हैं। इनमें 1 डॉक्टर, 1 फार्मासिस्ट, 1 नर्स एवं 1 लेब टेक्निशियन शामिल हैं। 




Share

Leave a Reply