CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

खतरनाक लव स्टोरी: शराब में जहर मिलाकर बॉयफ्रेंड को पिलाया, बना रहा था...करने का दबाव

खतरनाक लव स्टोरी: शराब में जहर मिलाकर बॉयफ्रेंड को पिलाया, बना रहा था...करने का दबाव
Share

 कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा के CSEB चौकी क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को शराब में जहर मिलकर पीला दिया जिससे उसकी हालत खराब हो गई। फिलहाल युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड की सगाई हो गई। उसकी शादी होने वाली थी। लेकिन उसका बॉयफ्रेंड उसे शादी से रोक रहा था। गर्लफ्रेंड नहीं मानी तो बॉयफ्रेंड ने उसे मिलने बुलाया। यहां भी उसने गर्लफ्रेंड पर दबाव बनाने की कोशिश की। इस पर गर्लफ्रेंड ने शराब में जहर मिलाया और उसे पिला दिया।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक का नाम संजय कुमार (31) है, जो शादीशुदा है और एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। कुछ महीने पहले उसका किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इस पर पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। इस बीच संजय की मुलाकात एक लड़की से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई। सब ठीक चल रहा था। इसी बीच लड़की के घरवालों ने उसकी सगाई कहीं और कर दी।

शराब में मिलाई चूहा मार दवा
संजय को उसकी सगाई का पता चला तो उसने लड़की को शादी नहीं करने के लिए कहा। प्यार का वास्ता दिया, पर लड़की नहीं मानी। इस पर संजय ने उसे मिलने के लिए इंदिरा स्टेडियम बुलाया। संजय साथ में शराब की बोतल व डिस्पोजल लेकर आया। लड़की आई और उसने संजय से कहा कि वो उसके लिए भी कुछ खाने को लाए। आरोप है कि संजय के जाने के बाद लड़की ने उसकी शराब में चूहे मारने की दवा मिला दी।

किसी तरह खुद ही अस्पताल पहुंचा
संजय लौटकर आया और बात करते हुए शराब पीने लगा। कुछ देर में ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह वहीं गिर पड़ा। संजय ने बताया कि उसने लड़की से अस्पताल ले जाने को भी कहा, पर वह नहीं मानी। लड़की ने उससे कहा कि अब तेरा समय आ गया है। इसके बाद वो वहां से भाग गई। किसी तरह संजय अस्पताल पहुंचा। इसके बाद उसे याद नहीं। सुबह होश आया तो खुद को जिला अस्पताल के वार्ड में पाया।

युवक ने पुलिस में की शिकायत
संजय ने बताया कि होश में आने के बाद उसने CSEB पुलिस चौकी पहुंची कर शिकायत की। हालांकि उससे चौकी प्रभारी नव साव ने कहा कि पहले इलाज कराओ, कार्रवाई जरूर होगी। फिलहाल युवक का उपचार अभी अस्पताल में जारी है। चौकी प्रभारी नवल साव ने बताया कि एक युवक चौकी आया था। उसने गर्लफ्रेंड के साथ विवाद होना बताया है। जिला अस्पताल चौकी से बयान मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।



Share

Leave a Reply