मंत्री कवासी लखमा के निर्देश पर दरभा तहसीलदार निलंबित, जाने क्या थी वजह
रायपुर | राज्य के आबकारी मंत्री कवासी लखमा की नाराजगी के चलते बस्तर के एक तहसीलदार को निलंबित कर दिया गया है। मंत्री श्री लखमा तक यह शिकायत पहुंची थी कि तहसीलदार की मनमानी के चलते आमजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सूत्रों ने बताया कि मंत्री श्री लखमा की शिकायत पर बस्तर कमिश्रर ने दरभा के तहसीलदार पंकज सिंह प्रभारी तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बस्तर के उपायुक्त कार्यालय को श्री सिंह के खिलाफ शिकायत मिली थी। जांच में प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने के बाद उन्हें निलंबित किए जाने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।




