CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज को ना बुलाने से दाऊ अग्रवाल समाज आहत

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज को ना बुलाने से दाऊ अग्रवाल समाज आहत
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल व सचिव डॉ दाऊ जयप्रकाश अग्रवाल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दानवीर दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल के वंशज  व कर्ता-धर्ता छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज को आमंत्रित न किए जाने पर रोष प्रकट किया।
 उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के भामाशाह दानदाता दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में विकास के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को 1728 एकड़ भूमि दान में दी। जिसमें से 1400 एकड़ भूमि भाटापारा क्षेत्र में और 300 एकड़ से अधिक की भूमि रायपुर में स्थित है। उपदान की हुई भूमि पर विश्वविद्यालय के छात्र कृषि अनुसंधान कर छत्तीसगढ़ में कृषि की उन्नति के लिए अध्ययन करते हैं । उन्होंने कहा कि इतने बड़े दानदाता के वंशजों व कर्ता धर्ता छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज  को विश्वविद्यालय ने अपने दीक्षांत समारोह में  आमंत्रित ना कर उनका अपमान करने का यत्न किया है। छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल और सचिव डॉक्टर जेपी अग्रवाल ने कहा कि दुखद विषय यह है कि छत्तीसगढ़ में दानदाताओं के सम्मान की एक समृद्ध परंपरा है। और ऐसे छत्तीसगढ़ में यह कार्य एक शैक्षणिक संस्था द्वारा किया गया है। जिस पर छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कार देने की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि जब इस बाबत जिम्मेदार अधिकारियों के सामने आपत्ति दर्ज कराई गई तो उन्होंने कहा कि आपको व्हाट्सएप से आमंत्रण भेज दिए थे फोन नहीं कर पाए। समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल व कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया । व छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज ने मांग की कि दाऊजी के दान को देखते हुए रायपुर स्थित विश्वविद्यालय परिसर में दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल जी की आदमकद प्रतिमा लगाई जावे और विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित फूड टेक्नोलॉजी कॉलेज ऑडिटोरियम का नाम दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल के नाम पर करके छत्तीसगढियो का मान बढ़ावे। 
  छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज ने राज्यपाल महोदय को भी पत्र लिखकर इस पूरे मामले से अवगत कराने का निश्चय किया है।

अनुराग अग्रवाल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति
9826108005


Share

Leave a Reply