बड़ी खबर: मरीन ड्राइव में तैरती मिली एक और युवक की लाश, हफ्तेभर में दूसरी घटना
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव तालाब में शनिवार को एक और युवक की लाश मिली है। तेलीबांधा तालाब में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने तैरती हुई लाश देखकर जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 3188 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 1460 नए मरीज मिले 23 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े
बता दें कि तेलीबांधा तालाब में एक सप्ताह में यह दूसरी लाश मिली है। इससे पहले सोमवार को तेलीबांधा इलाके के एक शख्स ने तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के महज पांच दिन बाद दूसरी लाश मिलने से लोगों में जबरदस्त खौफ है। शादीशुदा प्रेमिका ने रोक दी बारात, दूल्हेज से बोली-कहां चले, तुम्हारा तो मुझसे ही होगा...
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गीतांजलि नगर निवासी आशीष नागरिया के रूप में हुई। युवक कल शाम चार बजे से गायब था। किन कारणों के चलते उसकी मौत हुई है। फिलहाल तेलीबांधा पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच में जुट गई है। गृह मंत्री हुए लापता! खोजने निकलेगी भाजयुमो




