CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

फंदे पर लटकती मिली नर्सिंग छात्रा की लाश, सुसाइड नोट बरामद, जाँच में जुटी पुलिस….

फंदे पर लटकती मिली नर्सिंग छात्रा की लाश, सुसाइड नोट बरामद, जाँच  में जुटी पुलिस….
Share

 रायपुर। राजधानी में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश के साथ ही एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी में 20 वर्षीय मोनिष्का शारोन मसीह का शव फंदे पर लटकता मिला। मृतका नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस को रूम से एक सुसाइड नोट भी मिला है। युवती मुंगेली जिला के रहने वाली थी। अपनी पढ़ाई के चलते पीजी कॉलेज में दो रूममेट के साथ रह रही थी।

पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आजाद चौक थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है शुरुआती जांच में घटना आत्महत्या सा प्रतीक हो रहा है आगे नजरये से भी जांच किया जाएगा। जिसके बाद ही मौत के पीछे का कारण का पता चल पाएगा।

जानकारी के मुताबिक युवती कुछ दिनों से परिवारिक कारणों को लेकर मानसिक दबाव में थी। छात्रा के पिता और माता दोनों एक दूसरे से अलग रहते थी। जिसके कारण युवती काफी परेशान रहती थी। दो दिन पहले ही छात्रा की मां से बात हुई थी। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है, जिसमें युवती ने मानसिक परेशानी के चलते ऐसा कदम उठाने के बात लिखी है। इसके अलावा पुलिस ने यह भी बताया कि छात्रा द्वारा खुदखुशी करने के बाद अपने चाहने वालों को शांति के साथ रहने की बात भी लिखी है। लेकिन किसी को भी अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं बताई है।



Share

Leave a Reply