CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

एम्स हाॅस्टल के कमरे में मिला पीजी के छात्र का शव, रूम से बरामद हुआ ये सामान, हत्या या फिर.....जांच में जुटी पुलिस

एम्स हाॅस्टल के कमरे में मिला पीजी के छात्र का शव, रूम से बरामद हुआ ये सामान, हत्या या फिर.....जांच में जुटी पुलिस
Share

 रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एम्स के हाॅस्टल में मेडिकल छात्र की कमरे में लाश मिली है। छात्र के कमरे से बड़ी मात्रा में दवाई और इंजेक्शन भी बरामद किया गया है। कमरे में लाश मिलने की खबर से हाॅस्टल में हड़कंप मच गया।मृतक छात्र का नाम रंजीत भोयार 25 वर्ष निवासी भुवनेश्वर ओडिशा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि छात्र पीजी इंटर्नशिप में फेल हो गया था, जिसकी वजह से वो काफी दिनों से डिप्रेशन में था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रंजीत ने ओवरडोज इंजेक्शन लिया था। फिलहाल आमानाका पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घटना 21 मई की है। सुबह नौ बजे के आसपास हॉस्टल का एक छात्र बगल के कमरे में सो रहे रंजीत भुजान को उठाने उसके कमरे में पहुंचा। इस दौरान दरवाजा खुला हुआ था, जिसके बाद छात्र ने अंदर झांककर देखा तो रंजीत रूम में बेसुध पड़ा हुआ था। छात्र ने रंजीत को आवाज लगाई गई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद रंजीत के कमरे में हाॅस्टल के अन्य छात्र भी पहुंचे।इधर जैसे ही एम्स प्रबंधन को इसकी जानकारी मिली तो वो भी मौके पर पहुंचे। रंजीत का चेकअप किया गया, जिसमें पता चला कि उसकी मौत कुछ घंटे पहले ही हो गई थी। रंजीत के बदन पर कपड़े नहीं थे, जिसके बाद छात्रों ने इसकी सूचना हाॅस्टल वार्डन को दी। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी आमानाका पुलिस को दी। मृतक के कमरे से पुलिस ने दवाई और इंजेक्शन बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि 25 वर्षीय रंजीत मेडिकल की पढ़ाई में पीजी कर रहा था और पीजी हाॅस्टल में रह रहा था। रात में खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह हाॅस्टल के एक अन्य छात्र ने देखा तो वो मृत अवस्था में अपने कमरे में पड़ा था।बताया जा रहा है कि रंजीत पीजी के इंटर्न में फेल हो गया था, जिसके बाद से वो काफी परेशान रहने लगा था। हाॅस्पिटल में उसका इलाज भी चल रहा था। फिलहाल मौत के सहीं कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आमानाका पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। 



Share

Leave a Reply