डेयरी के पास मिली युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी...
महासमुंद : तुमगांव दुग्ध डेयरी के पास एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। थाना प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि आज सुबह आमा सेंटर दुग्ध डेयरी के पास मैदान में एक युवक की लाश होने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंच जांच की गई।
प्रथम दृष्टया लगता है लाश एक-दो दिन पुरानी है । अत्यधिक शराब सेवन के चलते युवक नशे की हालत में गिर गया होगा जिससे उसके सिर पर अंदरूनी चोट के कारण उनकी मौत हुई होगी। पीएम के बाद ही युवक की मौत का सही कारण पता चलेगा। उन्होंने बताया कि मौत किन परिस्थितियों में और कैसे हुई यह जांच का मामला है। लाश की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।




