CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

असामाजिक तत्वों ने पत्रकार पर किया जानलेवा हमला

असामाजिक तत्वों ने पत्रकार पर किया जानलेवा हमला
Share

अम्बिकापुर। शहर में असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो चले हैं कि अब पत्रकारों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। शहर के दो पत्रकारों पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस कार्रवाई कर पाती इसके पहले ही आरोपियों ने दोबारा से पत्रकार पर हमला कर दिया।


पत्रकार सुशील बखला और शिव शंकर साहनी पर 22 जून को दोपहर 1.30 बजे नमनाकला में मारपीट की गई, जिसकी शिकायत दोनों ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने पूरी तरह से सुनवाई भी नहीं की थी कि आरोपियों ने सुशील कुमार बखला पर 23 जून की रात को फिर से हमला कर दिया। मामले पर पत्रकार ने तत्काल थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई।


विवाद की जानकारी देते हुए सुशील बखला ने बताया कि उनके पास कुछ दिनों से एक फोन आता रहा है कि आपसे मिलना है। इस पर सुशील ने अपने साथी शिव शंकर साहनी के साथ युवक से मिलने के लिए जैसे ही वह तयशुदा स्थान तक पहुंचा उन पर चार-पांच लोगों ने हमला कर दिया।


सुशील किसी तरह से वहां से अपनी जान बचाकर भाग गया, लेकिन उसका साथी साहनी आरोपियों के पकड़ में आ गया, जिसके साथ आरोपियों द्वारा मारपीट की गई। पत्रकार से जब विवाद का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी चलाई गई खबरों से आरोपियों को समस्या हो सकती हो, जिस कारण वह मुझसे विवाद कर रहे हैं।


वहीं मामले की जानकारी लगते ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने तत्काल कार्रवाई करने पुलिस के आला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, लेकिन दिन-दहाड़े पत्रकारों पर हमले ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।



Share

Leave a Reply