CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: रायपुर के जिला अस्पताल में 3 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

बड़ी खबर: रायपुर के जिला अस्पताल में 3 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में उस वक्त हंगामा मच गया जब 3 नवजात की एक साथ मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना मंगलवार रात 8 बजे की है। परिजनों का आरोप था कि तबीयत बिगड़ने पर बच्चों को बिना ऑक्सीजन लगाए दूसरे अस्पताल में रेफर किया जा रहा था।


अस्पताल में मौजूद एक मरीज के परिजन ने दावा किया है कि तीन नहीं 7 बच्चों की मौत हुई है। परिजन के मुताबिक, वह अपनी आंखों से एक के बाद एक सात बच्चों के शव ले जाते देखे हैं।


एक परिजन घनश्याम सिन्हा ने आरोप लगाया कि उसके बच्चे की स्थिति बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। बच्चे की स्थिति गंभीर थी। उसे ले जाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत थी, लेकिन नहीं दिया गया। वे लगातार अस्पताल प्रबंधन से सिलेंडर की मांग करते रहे, लेकिन उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया नहीं कराया गया।  इस दौरान भर्ती दो और बच्चों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों का गुस्सा डॉक्टरों पर फूट पड़ा। परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल मचाया।


पुलिस के दखल से शांत हुआ मामला
हंगामे की सूचना पर पंडरी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। लगभग 2 से ढाई घंटे तक चले बवाल के बाद पुलिस के दखल से परिजन शांत हुए। अस्पताल प्रबंधन के लोग दूसरे परिजनों को समझाने में लग रहे। अस्पताल प्रबंधन ने बच्चों की मौत को सामान्य बतााया। रात 11 बजे तक तीनों बच्चों के शवों के साथ घरवाले लौट गए।

 



Share

Leave a Reply