CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

भाजपा माना मंडल की दीनदयाल खाद्यान सहायता की शुरुआत सांसद सुनील सोनी ने की

 भाजपा माना मंडल की दीनदयाल  खाद्यान सहायता की शुरुआत सांसद सुनील सोनी ने की
Share

रायपुर। भाजपा माना मंडल द्वारा दीनदयाल खाद्यान सहायता आज से प्रारंभ की गई जिसकी विधिवत शुरुआत रायपुर सांसद सुनील सोनी द्वारा की गई,उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत माना मंडल से प्रारंभ की गई दीनदयाल खाद्यान सहायता में जिनके पास राशन कार्ड नही है एवं मंदिर में भिक्षा मांगने वाले को चिन्हित कर वितरित करने की शुरुआत की गई है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी एवं पूर्व ग्रामीण विधायक नंदकुमार साहू, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यालय मंत्री बिंदु महेश्वरी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं पार्षद सीमा संतोष साहू,  माना मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर, छाया पार्षद विलास सुतार, डॉ.विवेक श्रीवास्तव, प्रेम टंडन,संतोष साहू, राहुल राव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

श्री राठी ने बताया कि उक्त सहायता मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर की अगुवाही में पूरे लॉक-डाउन तक चालू रहेगी एवं आज के खाद्यान की व्यवस्था पूर्व पार्षद बिंदु माहेश्वरी द्वारा की गई है।


Share

Leave a Reply