मुख्यमंत्री से की मांग लॉकडाउन नहीं बढ़ाई जाए-राजेंद्र ताम्रकार
भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष राजेंद्र ताम्रकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर दुर्ग जिले में टोटल लॉकडाउन लगाया गया है और जो अब डेढ़ माह हो जाएगा जो कि स्वागत योग्य है और जिसके वजह से व्यापारी वर्ग काफी परेशान हो चुके हैं क्योंकि जिनके दुकान खुद के नहीं है उनका दुकान किराया एवं बिजली खर्च तथा कर्मचारियों का वेतन उन्हें सब देना पड़ेगा और इस लंबे लाकडाउंस के कारण सभी को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है इसलिए अब लॉकडाउन नहीं लगाई जाए एवं चप्पल एवं कपड़ा तथा सोने चांदी के दुकान के अलावा सभी व्यवसाय के दुकान को कम से कम 8 घंटे तक खोलने की छूट देने की मांग की है जिससे सभी लोगों को राहत मिल सके द्य और उनकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सके और इस लॉक डाउन के कारण रोज कमाने खाने वालों के सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है इसलिए इन्हें अपने परिवार का भरण पोषण करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए अब लॉकडाउन का समय नहीं बढ़ाए जाने की मांग की है,
इसी तरह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एक के पूर्व अध्यक्ष अमीर चंद अरोरा एवं सर्कुलर मार्केट व्यापारी संघ के संरक्षक तथा दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला प्रतिनिधि लल्लन तिवारी एवं भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गज्जू महाजन एवं सचिवों परविंदर सिंह एवं राजकुमार चौधरी तथा और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एक के पूर्व अध्यक्ष प्रभाकर राव जन बंधु तथा कुर्सी पार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रभाकर राव जन बंधु तथा महामंत्री हीरालाल प्रजापति और युवा नेता शिवराज ताम्रकार एवं भरत लाल सिंह तथा पूर्व पार्षद दुर्गा साहू एवं रविंद्र पंडित आदि ने भी कहा है कि अब जिला प्रशासन दुर्ग को एक और महामारी से निपटने के लिए और दूसरी ओर भुखमरी से उबरने के लिए कोई ऐसा रास्ता निकालना चाहिए जिससे आगे लॉकडाउन आगे ना बढ़ाया जा सके और लोगों की रोजी रोटी के लिए आजीविका चलती रहे और सबसे जरूरी कोविड-19 से निपटने के लिए निर्धारित गाइडलाइन का भी पालन होता रहे कांग्रेसी नेताओं ने जिला कलेक्टर से भी कहा है कि अब लोग सावधानी के लिए जागरूक हो चुके हैं इसलिए लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने के बाद आगे लॉकडाउन ना बढ़ाई जाए ताकि कोई भूख से ना मरे इसके लिए रोजी रोजगार ओं को की भी सुचारू रूप से चलाने के लिए नई गाइडलाइन निर्धारित की जाए कांग्रेसी नेताओं को विश्वास है कि अब जनता महामारी और भुखमरी से स्वयं को बचाते हुए महामारी व भुखमरी पर विजय प्राप्त करेगी और एक दिन अवश्य ही ऐसा समय आएगा की कोरोना जल्दी ही हारेगा और जीतेगा छत्तीसगढ़ जीतेगा भारत,
उक्त संबंध में भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव एवं वैशाली नगर भिलाई के पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी तथा भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती तुलसी साहू जी से कांग्रेस जनों ने अनुरोध किया है कि वे उक्त संबंध में कलेक्टर दुर्ग को निर्देशित करें कि लॉकडाउन को आगे ना बढ़ाया जाए जिससे भुखमरी एवं अराजकता का माहौल ना बन पाए।




