ग्रीन आर्मी चंगोरा भाठा द्वारा मुक्तिधाम में किया गया सघन वृक्षारोपण
रायपुर, आज ग्रीन आर्मी चंगोरा भाठा जोन रायपुर द्वारा सघन वृक्षारोपण के अंतर्गत फलदार- छायादार पौधों का रोपण किया गया | इस दौरान सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि पौधों की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है | पौधारोपण मोतीपुर मुक्तिधाम के पास पुष्पक स्टील अलमारी फैक्ट्री एवं अमलेश्वर गौशाला में किया गया, जहां पर 500 फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए गए | इस अवसर पर ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने कहा की हमें पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए एवं धरती माता का पेड़ लगाकर श्रृंगार करना चाहिए | कार्यक्रम मे अध्यक्ष डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर, इंचार्ज श्री कृष्ण कुमार वर्मा, सचिव श्री चंद्रकांत देवांगन, यूथ विंग इंचार्ज प्रोफेसर रात्रि लहरी गुरुकुल महिला महाविद्यालय रायपुर, डॉक्टर अल्पना देशपांडे प्रोफेसर डॉ खूबचंद बघेल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई, श्री सनत देवांगन, श्री नरेंद्र गोस्वामी, ब्राउन वींग इंचार्ज श्री नवनीत चावड़ा, पद्मिनी वर्मा, पुनीता चंद्रा, योग गुरु श्री सुशील कुमार आर्य, श्री एसपी साहू, प्रोफेसर सुनीता चमसूरिया दुर्गा महाविद्यालय रायपुर, समाज सेवक श्री ललित तिरेला, योग गुरु श्री शिव कुमार साहू आदि उपस्थित रहे | उक्त जानकारी श्री चंद्रकांत देवांगन सचिव ग्रीन आर्मी चांगोरा भाठा जोन रायपुर ने दी |




