CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

नगरीय निकाय चुनाव : मतदान दलों की रवानगी हुई आरंभ, कलेक्टर ने भिलाई में पहले मतदान दल को किया रवाना

नगरीय निकाय चुनाव : मतदान दलों की रवानगी हुई आरंभ, कलेक्टर ने भिलाई में पहले मतदान दल को किया रवाना
Share

दुर्ग |  नगरीय निर्वाचन के लिए मतदान दलों की रवानगी आरंभ हो गई है। आज सुबह से ही विभिन्न नगरीय निकायों में मतदान दलों ने अपनी आमद दे दी तथा यहां से पूरी तैयारियों के पश्चात रवानगी आरंभ हो गई। भिलाई में मतदान दलों की रवानगी आरंभ होने के मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसएसपी श्री बद्रीनारायण मीणा भी उपस्थित थे। इसके साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती पद्मिनी भोई एवं निगम कमिश्नर श्री प्रकाश सर्वे भी उपस्थित थे। इस मौके पर कलेक्टर ने उपस्थित मतदान दलों से बातचीत की। मतदान दलों ने कलेक्टर को बताया कि उन्होंने ट्रेनिंग में दिए गए सारे निर्देशों के मुताबिक व्यवस्था कर ली है और ट्रेनिंग में बताएं निर्देशों के मुताबिक मतदान कराने उनकी पूरी तैयारी हो गई है। कलेक्टर ने उनसे किट के भीतर सभी सामग्री एक बार पुन: जांच लेने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि आप निर्वाचक नामावली, सुभेदक चिन्ह, मत पेटी की गुणवत्ता सुनुश्चित कर लें। कलेक्टर ने मतदान दलों से इस मौके पर कहा कि किसी भी तरह से दिक्कत होने पर अपने सेक्टर ऑफिसर को तुरंत जानकारी प्रदान करें। निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें। मतदान केंद्रों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन पूरी तरह से सुनिश्चित करें। पूरी तरह से पारदर्शिता बरतें। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पहुंचते ही सेक्टर ऑफिसर को अवगत कराएं। यहां किसी तरह की दिक्कत महसूस होने पर तुरंत जानकारी प्रदान करें ताकि अविलंब इसका निराकरण किया जा सके। कलेक्टर ने रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती पद्मिनी भोई से भी तैयारियों की जानकारी ली। रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है। मतदान दलों को भी सारी सामग्री प्रदान की जा चुकी है। कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए सैनिटाइजर एवं मास्क भी किट में उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही मतदान दलों को निर्देशित भी किया गया है कि कोविड प्रोटोकॉल का यथोचित पालन करें। उल्लेखनीय है कि भिलाई के साथ रिसाली निगम, भिलाई चरोदा निगम, जामुल तथा उतई में भी मतदान दलों की रवानगी आरंभ हो गई है। अधिकारियों ने इन स्थलों का भी भ्रमण किया तथा मतदान दलों से चर्चा की एवं मतदान दलों को कहा कि गाइडलाइन के मुताबिक सभी तरह की तैयारियां सुनिश्चित कर लें। सेक्टर ऑफिसर से समन्वय कर लें ताकि निर्वाचन निर्विध्न एवं पारदर्शी रूप से संपन्न किया जा सके।

 

 


Share

Leave a Reply