CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

उप मुख्यमंत्री अरूण साव 13 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा में होंगे शामिल

उप मुख्यमंत्री अरूण साव 13 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा में होंगे शामिल
Share

 रायपुर और बालोद में विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे

रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरूण साव 13 जनवरी को लोरमी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वे 13 जनवरी को सवेरे दस बजे रायपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली जिले के लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे लोरमी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वे दोपहर एक बजे लोरमी से रायपुर जिले के रींवा के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री  साव दोपहर तीन बजे रींवा में साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। वे शाम साढ़े चार बजे रींवा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे रायपुर पहुंचेंगे।

 साव शाम छह बजे रायपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होली हॉर्ट एकेडमी के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। वे शाम सात बजे रायपुर से बालोद जिले के पलारी के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात साढ़े आठ बजे पलारी में श्रीरामचरित मानस गान प्रतियोगिता में शामिल होंगे। श्री साव रात नौ बजे पलारी से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात साढ़े दस बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।



Share

Leave a Reply