CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जारी किया बयान, प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कही ये बड़ी बात

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जारी किया बयान, प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कही ये बड़ी बात
Share

 रायपुर। आगामी कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले है। जिसके लिए छत्तीसगढ़ में दिग्गज नेताओं के लगातार दौरे जारी है। इस बिच कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इसके पहले उनके आगमन पर कांग्रेस वालों ने जनता के पैसों से गुलाब के फूल बिछाए थे। फिर गुलाब की उन पंखुड़ियों से गुलकंद बना लिया था। अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ करने वाले होंगे। सवाल यह है कि कांग्रेस का राजनीतिक अस्तित्व और वजूद कहां है? क्या कहकर प्रचार करेंगे यह देखने का विषय होगा। 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से अनेक विषयों पर चर्चा की। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कार्टून वार पर उन्होंने कहा कि मोदी की मर्जी नहीं, सबका साथ, सबका विकास नारा है। राहुल गांधी बताएं आखिर वे क्या चाहते हैं। समाज में संघर्ष उत्पन्न हो, ऐसा राहुल गांधी चाहते हैं। कांग्रेस हमेशा अपने विचारों को समाज पर थोपती रही है। राहुल गांधी की बातों पर अब लोग विश्वास नहीं करते हैं। 

बस्तर में तीन दिनों बाद होने वाले मतदान को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर इस बार बदला हुआ है। हर चुनाव से पहले नक्सली घटना किया करते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। चुनौतियों की बीच भाजपा के कार्यकर्ता लोगों तक जा रहे हैं।

वहीं अमित शाह के 3 साल में नक्सलवाद खत्म करने के वादे पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी विषय को लेकर लक्ष्य बांधकर चलना पड़ता है। बहुत सारे लोग मुख्यधारा में लौट रहे हैं। बहुत अच्छी पुनर्वास नीति के साथ फिर सामने आएंगे, चर्चा अनुबंधों का रास्ता भी अपनाएंगे। जो मुख्यधारा में वापस आना चाहें, उनका स्वागत है। हमारी सरकार नक्सलवाद रोकने हर जरूरी कदम उठाएगी।



Share

Leave a Reply