भीषण गर्मी से निपटने डिप्टी कलेक्टर व नोडल अधिकारी नियुक्त
राजनांदगांव । कलेक्टर ने माह मार्च-जून के दौरान भीषण गर्मी `लू` प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी लता युगल उर्वशा को जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। भीषण गर्मी `लू` से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए `क्या करें - क्या न करें के संबंध में जानकारी के लिए कार्यालय का दूरभाष क्रमांक 07744-220557, 07744-227028 में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं। प्रभारी अधिकारी लता युगल उर्वशा का मोबाईल नंबर 9981185311 एवं ई-मेल आईडी [email protected] है।




