CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

फास्ट टैग बैलेंस होने के बावजूद बैरियर में हो रही दुगनी वसूली

फास्ट टैग बैलेंस होने के बावजूद बैरियर में हो रही दुगनी वसूली
Share

अंबिकापुर। कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे मार्ग पर चोटिया टोल टैक्स बैरियर में फास्ट टैग लगे वाहनों से भी कनेक्शन एरर मिलने के बाद अवैध वसूली की शिकायत कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय बंसल ने भारत सड़क मंत्रालय और मुख्यमंत्री से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने बताया कि कटघोरा मार्ग के चोटिया टोल टैक्स बेरियर में अक्सर वाईफाई इंटरनेट कनेक्शन खराब रहता है और फास्ट टैग लगी गाड़ियां जिनके खाते में पर्याप्त बैलेंस रहता है। एरर कनेक्शन के चलते भुगतान नहीं हो पाता और टोल टैक्स कर्मी इसके एवज में दुगना वसूली करते हैं। ज्ञापन में सहकारिता प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय बंसल ने प्रावधानों का जिक्र करते हुए बताया कि भारत सड़क मंत्रालय के प्रावधान के मुताबिक सभी टोल बैरियर में इंटरनेट कनेक्शन सुचारू रखने की जिम्मेदारी भी संबंधित विभाग और ठेकेदार की होती है। ऐसी स्थिति में यदि कनेक्शन एरर के चलते भुगतान न कटे तो वाहनों को बैलेंस देख बगैर कोई शुल्क पटाए बेरिया अवरोध हटाने का प्रावधान है। मगर चोटिया टोल बैरियर में बैलेंस देखने के बावजूद न तो इस प्रावधान के तहत वाहनों को राहत दी जाती है। बल्कि दोगुना शुल्क वसूला जाता है और प्रावधान बताने पर गुंडागर्दी भी की जाती है। उन्होंने कहा कि तत्संबंध में नेशनल हाईवे विभाग को भी अवगत कराया गया परंतु कोई पहल नहीं की गई है।
 



Share

Leave a Reply