CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कार्रवाई के बावजूद फल व सब्जी ठेले व्यवसायी नहीं आ रहे बाज, फिर सड़क किनारे लगाकर कर रहे व्यापार

 कार्रवाई के बावजूद फल व सब्जी ठेले व्यवसायी नहीं आ रहे बाज, फिर सड़क किनारे लगाकर कर रहे व्यापार
Share

महासमुंद। जिला व पुलिस प्रशासन के द्वारा कार्रवाई करने के बावजूद सड़कों पर सुबह से दोपहर तीन बजे सब्जी व फल व्यवसायी एक ही जगह ठेला लगा कर व्यापार करते नजर आ रहे है । ये लोग सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे है । दूसरे दिन यानी गुरुवार को भी कोतवाली पुलिस ने 12 ठेले व्यवसायी के खिलाफ चलानी कार्रवाई की है । इस दौरान भी ठेले वाले एक ही जगह भीड़ एकत्रित कर अपना व्यापार कर रहे थे । एक जगह व्यापार से सड़क पर बहुत भीड़ हो रही है, जिससे आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । प्रशासन द्वारा दिए छूट का ठेले व्यवासयियों द्वारा खुलेआम नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है । कोतवाली प्रभारी शेर सिंह बंदे ने बताया कि बरोंडा चौक से बग्गा चौक तक फल व सब्जी बेचने वाले सड़क किनारे नियम विरुद्घ ठेला लगा रहे हैं । 12 लोगों पर चलानी कार्रवाई करते हुए 1200 रुपए की वसूली की गई है । बता दें कि चलानी कार्रवाई के बाद भी ये लोग सड़क से हटने का नाम ही नहीं ले रहे है । इधर, कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे है, लेकिन सब्जी व फल ठेला मोहल्ले व गलियों में बेचने नहीं पहुंच रहे । इसकी वजह से उन्हें खरीददारी के लिए निकलना पड़ रहा है । 

मनमाने कीमत पर बेच रहे व्यापारी 
फ ल व सब्जी ठेला लगाकर व्यापार करने वाले मनमाने कीमत पर सब्जी व फल बेच रहे हैं, जबकि थोक व्यापारियों के द्वारा इन्हें सामान्य कीमत पर सब्जी व फल उपलबध करा रहे हैं । ये लोग लॉकडाउन का फायदा उठाकर माल की सप्लाई नहीं होने की बात कहकर लोगों को लूट रहे हैं । 120 रुपए कैरेट टमाटर को ठेले में सब्जी बेचने वाले 20 रुपए किलो बेच रहे हैं । वहीं फल की कीमत भी आसमान छू रही है । 480 रुपए किलो सेव बेच रहे हैं । 


Share

Leave a Reply