नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

समाधान कार्यक्रम में आई शिकायतों पर डीजीपी अवस्थी ने एसपी-टीआई से की बात

समाधान कार्यक्रम में आई शिकायतों पर डीजीपी अवस्थी ने एसपी-टीआई से की बात
Share

रायपुर । डीजीपी डी.एम. अवस्थी ने आज समाधान कार्यक्रम में आयी शिकायतों पर पुलिस अधीक्षकों और थाना प्रभारियों से वीडियो कॉल पर बात की। जांजगीर जिले के शक्ती थाना इलाके से एक प्रार्थी ने शिकायत भेजी कि दो माह पहले उस पर प्राण घातक हमला हुआ था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आयी थीं। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। श्री अवस्थी ने जांजगीर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर और शक्ती थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और उन्हें अवगत कराएं। सूरजपुर निवासी अमरेश कुमार दुबे ने शिकायत भेजी कि अंबिकापुर में उनकी बेटी की मृत्यु डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से हुई है, जिन पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। डीजीपी ने सरगुजा पुलिस अधीक्षक टी.आर. कोशिमा को निर्देश दिए कि सिविल सर्जन को पत्र लिखकर डॉक्टर की लापरवाही पर जॉच कराएं। बीजापुर से पीड़ित ने बताया कि उनके बेटे की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिस व्यक्ति ने दुर्घटना की थी उसकी गिरफ्तारी पुलिस द्वार नहीं की जा रही है। डीजीपी के निर्देश पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। राजनांदगांव और धमतरी से अवैध शराब बिक्री की शिकायत आई जिस पर डीजीपी ने तत्काल दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अवैध शराब के विरूद्ध सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। कांकेर के उड़कुड़ा थाना अन्तर्गत निवासी देवेश कुमार साहू ने बताया कि उन्हें कम सुनाई देता है और श्रवण यंत्र की आवश्यकता है। डीजीपी अवस्थी ने कांकेर पुलिस अधीक्षक अहिरे को निर्देश दिए कि प्रार्थी को श्रवण यन्त्र उपलब्ध कराएं। 



Share

Leave a Reply