CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शराब के लिए पैसे नहीं दिए, बीवी को मारा कुल्हाड़ी

शराब के लिए पैसे नहीं दिए, बीवी को मारा कुल्हाड़ी
Share

 कोरबा। जिले में एक पति ने अपनी बीवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसने महिला को इसलिए मारा क्योंकि उसने शराब के लिए पैसे नहीं दिए थे। कहा था कि आपने पहले से इतनी पी रखी है और कितना पीओगे। मेरे पास पैसे नहीं है। ये सुनने के बाद युवक गुस्सा हो गया और उसने हमला हमला कर दिया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। मामला शयांग थाना क्षेत्र का है।

खिसलारीपारा निवासी प्रफुल्ल यादव(38) अपनी पत्नी लगनमती(35) और 16 साल के बेटे रामकुमार के साथ रहता है। वह घर का खर्चा चलाने के लिए रोजी मजदूरी करता है। रोज की तरह वह रविवार को भी शराब पीकर घर पहुंचा था। शाम के वक्त तीनों ने मिलकर खाना खाया। इसके बाद रात को ही उसका बेटा कहीं सोने चला गया था।

बताया गया कि रात के वक्त ही प्रफुल्ल ने अपनी पत्नी से कहा कि मुझे पैसे चाहिए शराब पीने के लिए। मगर लगनमती मना करने लगी। कहने लगी तुमने तो पहले से शराब पी रखी है और कितनी पीओगे। मेरे पास पैसे भी नहीं है। बस यही बात सुनकर प्रफुल्ल गुस्से में आ गया और गाली गलौज करने लगा। बाद में कुल्हाड़ी उठाकर उसने लगनमती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घटना के वक्त महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थी। इतने में चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला लगनमती का भाई मौके पर पहुंच गया। वहीं आरोपी पति फरार हो गया था। जबकि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है। इसके अलावा पुलिस को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई थी। जिसके बाद से पुलिस ने इस केस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मगर आरोपी गांव में नहीं मिला था। इस बीच गांव के ही किसी शख्स ने बताया कि उसे जंगल की तरफ भागते हुए देखा गया है। इसके बाद पुलिस की टीम ने जंगल में दबिश दी और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच जारी है।



Share

Leave a Reply