बास्तानार घाट में पलटा डीजल टैंकर ड्राइवर-हेल्पर घायल, पढ़ें पूरी खबर
जगदलपुर | जिले के बास्तानार घाट में अनियंत्रित होकर डीजल टैंकर पलट गया। रायपुर से दंतेवाड़ा डीजल लेकर जा रहे टैंकर वाहन रविवार की शाम अनियंत्रित होकर हादसे का शिकर हो गई, टैंकर वाहन के ड्राइवर ड्राइवर मतेश्वर यादव और हेल्पर गोपाल यादव को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को किलेपाल के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
कोड़ेनार थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर-हेल्पर को उपचार के लिए अस्पताल भेजागया। दोनों घायल खतरे से बाहर हैं।




