CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने निर्देशित

  ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने निर्देशित
Share

धमतरी। समुचित यातायात व्यवस्था बनाये रखने एवं सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बी.पी.राजभानु ने यातायात प्रभारी गगन बाजपेई को आम जनों के सुगम आवागमन हेतु यातायात व्यवस्था बनाए रखने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
 
उक्त निर्देश के तारतम्य में यातायात प्रभारी अपने स्टाफ के साथ सुगम यातायात व्यवस्था बनाते हुए अभियान चलाकर वाहन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान विभिन्न तकनीकी संसाधनों का भी उपयोग कर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। चेकिंग अभियान के दौरान राजेश सोनवानी पिता शंकरलाल सोनवानी उम्र 42 वर्ष निवासी चंदनडीह रायपुर का मौके पर ही एल्कोमीटर से चेक करने पर शराब सेवन कर वाहन चलाते पुष्टि हुई। जिस पर उक्त वाहन चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस्तगासा तैयार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी धमतरी के न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा राजेश सोनवानी को शराब सेवन कर वाहन चलाने पर 10,000/- अर्थदंड से दंडित किया गया है। वाहन चेकिंग के दौरान स्पीड राडार के माध्यम से ओवरस्पीड चलने वाले वाहनों, बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, प्रेशर हार्न का उपयोग, नो पार्किंग आदि में भी कार्यवाही की जा रही है। यातायात पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम जनों को ट्रैफिक नियमों का पालन कराते हुए सड़क पर सुरक्षित चलने एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है।


Share

Leave a Reply