CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मॉनिटरिंग नहीं होने पर भड़के आयुक्त एसएलआरएम सेंटर में अव्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग को नोटिस

 मॉनिटरिंग नहीं होने पर भड़के आयुक्त एसएलआरएम सेंटर में अव्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग को नोटिस
Share

भिलाई। लाखों करोड़ों खर्च करने के बाद भी कचरा पृथककरण केन्द्र में अव्यवस्था को देख आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। निगम आयुक्त बुधवार की सुबह रूआबांधा और टंकी मरोदा स्थित एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण किया। अव्यवस्था देखने के बाद निगम के स्वास्थ्य विभाग से सवाल-जवाब करते नोटिस जारी किया है। दरअसल डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने के बाद सफाई मित्र शहर के कचरा को एसएलआरएम सेंटर लाते है। यहां गिला एवं सूखा कचरा को अलग-अलग किया जाता है। मॉर्निंगविजिट के तहत आयुक्त पहले रूआबांधा पहुंचे और अव्यवस्था देखने के बाद वे टंकी मरोदा स्थित एसएलआरएम सेंटर पहुंचकर सफाई कामगारों से बातचीत की।

यहां मिली खामियां - एसएलआरएम सेंटर व्यस्थित नहीं- साफ सफाई का आभाव - सूखा कचरा का अंबार - गीला कचरा का निश्पादन नहीं 
हुए नाराज एसएलआरएम सेंटर में कचरा निश्पादन की जिम्मेदारी पी वी रमन गु्रप को दिया गया है। गीला कचरा से खाद बनाना और सूखा कचरा को अलग-अलग कर उसका निश्पादन करना है। आयुक्त ने निरीक्षण में पाया कि स्वास्थ्य विभाग एसएलआरएम सेंटर का समय= पर मॉनिटरिंग नहीं कर रहा है। इसे आधार बनाते हुए आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग से सवाल जवाब किया है।]

ठेकेदार को किया तलब
एसएलआरएम सेंटर में अव्यवस्था को देख आयुक्त ने संबंधित ठेकेदार को तलब किया। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि 4 दिनों के भीतर रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में बने एसएलआरएम सेंटर की बिगड़ी व्यवस्था में सुधार किया जाए। अन्यथा पेनाल्टी के साथ भुगतान में कटौती की जाएगी।


Share

Leave a Reply