रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर द्वारा सुन्दर नगर वार्ड में मास्क एवं बच्चों को चिप्स का वितरण
रायपुर | रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर द्वारा मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 को सुन्दर नगर वार्ड स्थित भीमनगर बस्ती के बच्चों को ब्रिटेनिया चिप्स एवं बस्ती के निवासियों को मास्क क्लब के अध्यक्ष ऋषि गुप्ता एवं सुन्दर नगर वार्ड पार्षद मृत्युंजय दुबे द्वारा वितरित किया गया | सभी बच्चों में ब्रिटेनिया चिप्स पाकर अत्यंत उत्साह के साथ हर्ष व्याप्त हुआ और बस्ती के वृद्ध महिलायें एवं निवासियों को मास्क वितरित किया गया |
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ऋषि गुप्ता, पार्षद मृत्युंजय दुबे, सहसचिव रविकांत यादव, छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के संरक्षक वीरेन्द्र दुबे, प्रीतपाल अरोरा एवं भूषण साहू सहित बस्ती के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे |





