BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में कांकेर से पैदल बिहार जाने निकले दो सगे भाइयों की जिला प्रशासन ने की मदद, भोजन व ठहरने की व्यवस्था की

राजधानी में कांकेर से पैदल बिहार जाने निकले दो सगे भाइयों की जिला प्रशासन ने की मदद, भोजन व ठहरने की व्यवस्था की
Share

रायपुर | लॉकडाउन के चलते रेल व बस सेवा बंद रहने के कारण बिहार के रहने वाले दो सगे भाई कांकेर से पैदल ही बिहार जाने के लिए निकल पड़े। रायपुर पहुंचने के बाद जब जिला प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो तत्काल दोनों युवको की मदद करते हुए भोजन व ठहरने की व्यवस्था की गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर में काम करने वाले बिहार निवासी दो सगे भाई 25 मार्च को लॉकडाउन के दौरान अपने घर जाने के लिए पैदल निकल पड़े। बताया जा रहा है कि कांकेर से पैदल चले दोनों भाई जैसे-तैसे कुछ दिनों का सफर तय कर रायपुर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद दोनों हिम्मत हार गए। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों को सहारे की तलाश में भटकते देख एक समाज सेवक के संपर्क में आये। जिसके बाद उक्त समाज सेवक ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी। 

इसकी जानकारी मिलने पर कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन  और जिलापंचायत सीईओ डॉ गौरव कुमार सिंह ने  रैपिड रेस्पॉन्स टीम और गोलबाजार पेट्रोलिंग टीम को भेजकर उनके भोजन की तत्काल व्यवस्था करा कर उन्हें लभांडी में बनाए सुविधायुक्त आवासीय परिसर में देर रात रुकने की व्यवस्था करायी है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन तक दोनों युवकों को यहीं रूकने के लिए कहा गया है। 
 


Share

Leave a Reply