बड़ी खबर : स्कूलों द्वारा पालकों से फीस वसूली स्थगित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ने जारी किया आदेश
रायपुर | लॉक डाउन की अवधि में पालकों से फ़ीस वसूल किये जाने के सम्बन्ध में आज जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है | जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी शालाओं को लॉक डाउन की अवधि में स्कूल फ़ीस वसूली स्थगित रखने को कहा गया है जिससे पालक और बच्चों को अनावश्यक परेशानी न हो | आदेश में यह भी जानकारी दी की निजी विद्यालयों द्वारा उक्त निर्देश का पालन न करते हुए पालकों के मोबाइल में फ़ीस भुगतान हेतु सन्देश भेजे जा रहे है | जो सही शासन द्वारा जारी संदर्भित निर्देश की अवहेलना है | साथ ही ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली हेतु पालकों से शिक्षा शुल्क लेने से भी मना किया गया है|
देखें आदेश -





