जिला स्तरीय प्रशिक्षण और पशु मेला इस तारीख से शुरू होने जा रहा , जाने इसके विषय में ...
महासमुंद : नेशनल लाइव स्टॉक मिशन योजनान्तर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं पशु मेला का आयोजन 24 एवं 25 दिसम्बर को विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम केदुवा में किया जाएगा । पशु चिकित्सा सेवाएं के उपसंचालक डॉ डी डी झरिया ने बताया कि 24 दिसंबर को सुबह 11.00 बजे से पशु पालकों को पैरा यूरिया उपचार, अज़ोला प्रदर्शन, साइलेज, के निर्माण एवं कम लागत में दुधारू पशु बकरी एवं मुर्गी पालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें जिले के समस्त विकासखण्डों के कृषक एवं पशुपालक भाग ले सकेंगे। मेले में उन्नत नस्ल के पशु-पक्षियों की प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।
इस आयोजन में दुधारू गौवंशीय पशु, बछिया-गिर, साहीवाल, जर्सीकास, एचएफ कास, बैलजोड़ी अंगोल, थारपारकर, दुधारू भैंस वंशीय, पड़िया-मुर्रा, ग्रेडेड मुर्रा, नागपुरी सांड, बकरी वर्ग के पशु शामिल किए जाएगे । जिले के कृषक / पशुपालक उपरोक्त नस्लों के उत्कृष्ट पशुओं के साथ प्रतियोगिता प्रदर्शनी में भाग ले सकेंगे । इसके अलावा अन्य कृषक / पशुपालक भी पशु मेला प्रदर्शनी का अवलोकन कर पशुपालन के आधुनिक तकनीक से अवगत होकर लाभ ले सकेंगे। डॉ झरिया ने जिले के समस्त कृषक पशुपालकों से अपील की अपने उत्कृष्ट पशुओं के साथ पशु मेला प्रदर्शनी में भाग ले ।




