CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जिला पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए एक माह का मानदेय

 जिला पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए एक माह का मानदेय
Share

रायपुर। कोरोना महामारी पर नियंत्रण एवं कोरोना पीडि़तों की सहायता के लिए जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों ने अपने अप्रैल का माह का मानदेय 1 लाख 45 हजार 750 रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, स्थायी स्वास्थ्य समिति के सभापति  अंकित गौरहा, कृषि स्थायी समिति के सभापति  राजेश्वर भार्गव, नि:शक्तजन एवं समाज कल्याण समिति के सभापति  राहुल सोनवानी, सहकारिता समिति के सभापति  संदीप योगेश यादव ने आज कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर को सहायता राशि का चेक सौंपा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हैरिश एस. भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

जिला पंचायत अध्यक्ष ने 15 हजार 500 रुपये, उपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर अजीत श्याम कुंवर ने 10 हजार 250 रुपये और सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोक वास, श्रीमती गोदावरी बाई कमल सेन,  अंकित गौरहा, श्रीमती गौरी तुलसी बघेल,  संदीप योगेश यादव,  जितेन्द्र पांडेय, श्रीमती ममता क्षत्री, श्रीमती मीनू सुमंत यादव,  घनश्याम कौशिक, श्रीमती नूरी दिलेन्द्र कौशिक,  राहुल सोनवानी, श्रीमती चांदनी भारद्वाज,  राजेश्वर भार्गव, श्रीमती किरण संतोष यादव, श्रीमती, मनिता कुमारी भानु,  आनंद सिंह मरावी, श्रीमती जानकी सर्राटी, श्रीमती संगीता बाई करसायल,  शुभम् पेन्द्रो एवं श्रीमती पुष्पेश्वरी अर्जुन तंवर ने छह-छह हजार रुपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में प्रदान किया है।


Share

Leave a Reply