आर्थिक स्थिति गड़बड़ाने से तनाव में आकर डीजे ऑपरेटर ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, जाने कहा की है यह खबर
कोरबा | बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत मैगजीनभाठा निवासी युवक रविकांत यादव 23 माता-पिता के निधन के बाद अपने नाना-नानी के यहां निवासरत था। वह बांकीमोंगरा के एक डी जे में ऑपरेटर का काम करके खुद के साथ ही नाना-नानी का भी पालन पोषण कर रहा था। लॉकडाउन के दौरान डेढ़ माह से अधिक समय तक लगातार काम बंद होने से उसकी आर्थिक स्थिति गडबडा गई। जिस कारण उसने गुरुवार की रात घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात जब परिजन उठे तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता देखकर पडोसी व पुलिस को सूचना दी। बांकीमोंगरा पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।




