CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

निविदा और कार्यादेश में अनावश्यक विलंब न करें : रायपुर कलेक्टर

 निविदा और कार्यादेश में अनावश्यक विलंब न करें : रायपुर कलेक्टर
Share

रायपुर। कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जल-जीवन मिशन के अंतर्गत गठित जिला जल और स्वच्छता मिशन समिति की बैठक ली। उन्होंने  जल-जीवन मिशन अंतर्गत योजनाओं की प्रगति का समीक्षा एवं स्वीकृति का अनुमोदन किया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के निविदा औऱ कार्यादेश में अनावश्यक विलंब न हो। प्रत्येक ग्रामीण परिवार को शुध्द पेय जल उपलब्ध कराने के लिए घरेलू नल कनेक्शन दिया जाना है। घरेलू नल कनेक्शन के साथ-साथ सार्वजनिक संस्थान जैसे ग्राम पंचायत भवन, स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र, कल्याण केन्द्र आदि में भी नल कनेक्शन दिया जाना है। पानी की आपूर्ति के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण कर प्रत्येक ग्रामीण परिवार को पर्याप्त मात्रा में पानी नियमित रूप से उपलब्ध कराना है।

बैठक में उन्होंने कहा कि जल-जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की निरन्तर पूर्ति के लिए पेयजल स्रोतो का विकास और मौजूदा स्रोतो का संवर्धन किया जाना है। पहले से स्थापित ग्रामीण क्षेत्रों की जल गुणवत्ता की निगरानी के लिए प्रयोगशाला की सुविधा का उपयोग किया जाएगा। इस मिशन के तहत मौजूदा स्रोत से किसी एक गांव अथवा अधिक गांव को पानी की आपूर्ति की योजना बनाई जा सकती है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू,श्री वी एन भोयर सहित जल-जीवन मिशन के तहत गठित समिति के समस्त सदस्य उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply