नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

उद्योगपति प्रवीण सोमानी अपहरण मामले में चिकित्सक गिरफ्तार

उद्योगपति प्रवीण सोमानी अपहरण मामले में चिकित्सक गिरफ्तार
Share

रायपुर। उद्योगपति प्रवीण सोमानी किडनेपिंग मामले में रायपुर पुलिस ने गिरोह के डॉक्टर अपराधी को उत्तरप्रदेश के अंसारगंज इल्तफाजगंज इब्राइमपुर जिला अंबेडकर नगर से गिरफ्तार किया। आरोपी बीएएमएस डॉ. आफताब अहमद को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। लॉकडाउन के कारण घर में ही आरोपी था। रायपुर पुलिस ने अंबेडकर नगर पुलिस की मदद से छापामार कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डॉ. आफताब के घर पहुंची। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि प्रवीण सोमानी का अपहरण कर अंबेडकर नगर स्थित उसके अस्पताल की बेसमेंट कार पार्किंग में रखा गया था। जहां उसके द्वारा उद्योगपति प्रवीण को बेहोशी का इंजेक्शन और मेडिकल चेकअप किया जाता था। डॉक्टर की गिरफ्तारी से पुलिस को पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। घटना के बाद से फरार डॉक्टर कहां छिपा था और वह किस-किस के संपर्क में था। इसकी भी जांच में पुलिस जुटी है। डॉक्टर से गिरोह के फरार अन्य तीन सदस्यों के बारे में अहम जानकारी सामने आ सकती हैं।किडनेपिंग में रायपुर पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया था। अब तक रायपुर पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपित पुलिस की पहुंच से अभी भी दूर हैं।


Share

Leave a Reply