CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: मां बम्लेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ का 2 मार्च को केंद्रीय पर्यटन मंत्री और मुख्यमंत्री भूपेश करेंगे कायाकल्प का शिलान्यास

बड़ी खबर:  मां बम्लेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ का 2 मार्च को केंद्रीय पर्यटन मंत्री और मुख्यमंत्री भूपेश करेंगे कायाकल्प का शिलान्यास
Share

डोंगरगढ़: छत्तीसगढ़ की धार्मिक स्थलों में से एक डोंगरगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की प्रसाद योजना में शामिल किया गया है। जिसके कायाकल्प का शिलान्यास 2 मार्च को केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। प्रसाद योजना से डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर, प्रज्ञा गिरी, चंद्र गिरी का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

पढ़िए पूरी खबर-
बता दें ये छत्तीसगढ़ का एकमात्र प्रोजेक्ट है जिसे प्रसाद योजना में शामिल किया गया है। इस योजना के तहत डोंगरगढ़ में भव्य इमारत बनाई जाएगी। जिसके भूतल में प्रसादी और खानपान की व्यवस्था होगी। तो प्रथम तल में तीर्थयात्रियों के ठहरने का पूरा इंतजाम होगा। साथ ही धार्मिक ग्रंथों की लाइब्रेरी होगी।

दूसरे तल में ध्यान केंद्र बनाया जाएगा, जहां पर एक हजार से ज्यादा लोग एक साथ बैठकर ध्यान कर सकेंगे। सबसे ऊपर श्रीयंत्र नुमा आकृति होगी। वहीं, मां बम्लेश्वरी की सीढ़ियों, पार्किंग और तालाबों का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 43 करोड़ 33 लाख रुपए की स्वीकृति भी दे दी है। बता दें योजना के तहत केंद्र सरकार देश के 26 धार्मिक तीर्थ स्थलों का चयन किया है।


Share

Leave a Reply