CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सस्ते दाम में सोना देने का झांसा देकर दर्जन भर लोगों से की ठगी, हुआ गिरफ्तार

सस्ते दाम में सोना देने का झांसा देकर दर्जन भर लोगों से की ठगी, हुआ गिरफ्तार
Share

रायपुर, सस्ते दाम में सोना देने का झांसा देकर राजधानी सहित प्रदेश के दर्जन भर से अधिक लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित धमतरी कुरूद के राखी थाना क्षेत्र के ग्राम बगौद निवासी मुस्ताक खान (48) है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही में उसके कब्जे से 11 तोला सोना कीमत लगभग साढ़े पांच लाख रुपये जब्त किया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
खमतराई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवानंद नगर सेक्टर-1 निवासी सरिता कुर्रे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि फरवरी 2019 में कुमकुम साहू के साथ अन्य लोग उसके घर आए और उसे सस्ते दाम में सोना देने की बात कहीं। कुछ दिन बाद सभी लोग आए तथा 85 तोला सोना 28 हजार रुपये प्रति तोला की कीमत से देने की बात कहीं। इस पर सरिता ने आरोपितों को सात लाख रुपये दिए तो आरोपितों ने दूसरे दिन आकर सोना देने की बात कहीं।
दो दिन तक नहीं आने पर संपर्क किया तो उन्होंने मणिपुरम एवं मुथुत फायनेंस में सोना गिरवी होने की बात कह 14 लाख रुपये और ले लिए। फिर सोना देने के नाम पर टालमटोल करने लगे। तब महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में की।
पुलिस के अनुसार आरोपितों ने सरिता कुर्रे से 22.70 लाख, इंदु सिंह से 2.77 लाख, नर्गिस साखरे से 2.50 लाख, अनिता वर्मा से 5.50 साख, श्रीमती चौहान से 1.70 लाख सहित अन्य लोगों के कुल 35.17 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने मामले में पहले ही पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को मामले के एक और आरोपित मुस्ताक खान को गिरफ्तार किया गया।

 



Share

Leave a Reply