डॉ अमित अग्रवाल को मिला "अग्र भूषण" सम्मान
रायपुर : छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के 48वे वार्षिक अधिवेशन में डॉ अमित अग्रवाल को समाज सेवा के क्षेत्र में अग्र अलंकरण "अग्र भूषण" का सम्मान मिला। इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रविन्द्र अग्रवाल , तथा विशेष अतिथि के रूप में न्यायधीश ज्योति अग्रवाल, न्यायाधीश प्रज्ञा अग्रवाल, सी ए अरविंद अग्रवाल, अनुज अग्रवाल और समाज के केंद्रीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल समेत समाज के पदाधिकारियों एवं प्रदेश भर से पधारे समाज के सदस्यों की उपस्थिति रही।





