नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छत्तीसगढ़ के डॉ हेमू वर्मा ने बताई सोसल मीडिया में इटली की आपबीती, जाने पूरी खबर

छत्तीसगढ़ के डॉ हेमू वर्मा ने बताई सोसल मीडिया में इटली की आपबीती, जाने पूरी खबर
Share

रायपुर | इटली में फंसे छत्तीसगढ़ के युवक डॉ. हेमू वर्मा ने अपनी आप बीती सोशल मीडिया पर सुनाई है। उनका कहना है कि एक सप्ताह से सुपर मार्केट बंद कर दिया गया है। इटली में हर रोज 500 से ज्यादा लोगो की मौत हो रही है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं होने के बावजूद सरकार ने हाथ खड़े कर दिए हैं। प्रत्येक दिन 15 हजार लोगों का ब्लड सैंपल लिया जा रहा है। यहां पर 3000 से जयादा डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ  भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। 50 डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ  की मौत हो गई है। डेड बॉडी के लिए कब्रिस्तान कम पड़ गए है। शवों को शहर से बहार बड़ा गड्डा खोदकर डाला जा रहा है। इस सप्ताह स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। तीन दिन में यहां का तापमान तीन डिग्री और गिर गया है। आज यहां पर न्यूनतम तापमान माईनस 6 डिग्री है। छत्तीसगढ़ में रह रहे मेरे परिवार की मुझे फि क्र हो रही है। वो भी मेरे लिए बेहद चिंता में हैं। मैं साउथ इटली के एवलीनों में अभी रह रहा हूं। यहां पर वर्तमान में 200 से जयादा कोरोना पॉजिटिव केस है। यहां पर अब तक 12 लागों की मौत भी हो चुकी है। मैं यहां रिसर्चर का काम कर रहा हूं मैं मुख्य शहर से 150 किलोमीटर दूर हूं। यहां बीते पंद्रह दिन से लॉक डाउन है। डॉक्टर हेमु वर्मा रायपुर में मेडिकल कॉलेज में एबीबीएस करके इटली में एक रिसर्च के लिए चयनित हुए थे। बीते दो साल से वहीं रह रहे है।

 

 


Share

Leave a Reply