`तुंहर द्वार तुंहर सरकार `कार्यक्रम में शामिल हुई डॉ. किरणमयी, गिनाई सरकार की उपलब्धियां
रायपुर। `तुंहर द्वार, तुंहर सरकार` कार्यक्रम के तहत शहरों में रहने वाले आम जनता को नगर निगम अधिकारियों के चक्कर ना लगाने पड़े, इस उद्देश्य से यह कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम एक दिन में दो वार्ड में कैम्प लगा रहे हैं, जिसमें जोन के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौके पर ही तत्काल आवेदन लेते हैं और लोगों के समस्याओं का तत्काल निराकरण भी करते हैं। इस पूरे कार्यक्रम में महापौर, एमआईसी सदस्य, पार्षद उपस्थित रहते हैं। इस कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक शामिल हुई।
डॉ. किरणमयी नायक ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि आज यह शिविर वार्ड क्रमांक 25, संत राम दास वार्ड में आयोजित की गई। इस दौरान महापौर एजाज़ ढेबर ने `तुंहर सरकार, तुंहर द्वार`` के इस कार्यक्रम में वार्ड के लोगों की रोज़मर्रा की ज़रूरतों और आवश्यकता का निराकरण मौके पर ही किया।
इस अवसर पर शिविर से लाभान्वित लोगों को राशन कार्ड, एनयूएलएम के माध्यम से स्वीकृत लोन, आयुष्मान कार्ड एवं मजदूर कार्ड के अलावा वार्ड की हर समस्या का तत्काल समाधान किया जाकर वही उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है।
डॉ. किरणमयी नायक ने लोगों को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार, नगर प्रशासन और महापौर की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही स्थानीय लोगों को महिला आयोग के बारे में बताया और इससे जुड़े अधिकारों के बारे में भी अवगत कराया।




