नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

डॉ रमन सिंह पंद्रह साल मुख्यमंत्री रहे, कितनी सहायता दी खुलासा करें-कांग्रेस

डॉ रमन सिंह पंद्रह साल मुख्यमंत्री रहे, कितनी सहायता दी खुलासा करें-कांग्रेस
Share

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह पीएम केयर से दस हजार प्रति मजदूर दिलवाये-कांग्रेस

64,414 मजदूरों को देश भर में राहत सामग्रियां भूपेश सरकार द्वारा पहुंचवाई गयी-विकास तिवारी
रायपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह से कहा है कि छत्तीसगढ़ के करीब एक लाख मजदूर 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फं से हुये है जिनमें उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु,उत्तराखंड,दिल्ली,जम्मू-कश्मीर,हरियाणा,गुजरात,मध्यप्रदेश में ज्यादा मजदूर फॅसे है।इनमें से अधिकतर राज्यो में भाजपा की ही सरकारे है।
प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार मजदूरों के सदा संपर्क में है और हजारों मजदूरों को चिन्हित कर उनको भोजन राशन एवं पैसों की व्यवस्था करवा रहे है। उनसे सतत संपर्क में है।भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की भी चिंता जायज ठहराते हुये प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि केंद्र में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार है और लगातार पीएम केयर में हजारों करोड़ दान राशि प्राप्त हो रही है तो दिल्ली से ही तत्काल छत्तीसगढ़ राज्य के एक लाख मजदूर जो 15 राज्यो में फॅसे है उनके जनधन खातो में तत्काल दस हजार रुपयों की सहायता राशि ट्रांसफर करवाना चाहिये और उन राज्यो में भाजपा की ही सरकार है और डॉ रमन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे बड़े पद में विद्यमान है।
प्रवक्ता विकास तिवारी ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जो खुद राजनांदगांव से विधायक है और लगातार पंद्रह सालो से प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे है उनकी जवाबदारी ज्यादा बनती हैं कि वो अधिक से अधिक राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करे। विकास तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री से आव्हान किया है कि कोरोना 19 संक्रमण के महामारी के समय राजनीति से ऊपर उठकर अपनी शक्तियों का प्रयोग करके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहकर विभिन्न प्रदेशों में फॅसे एक लाख से अधिक छत्तीसगढ़ राज्य के मजदूरों के जनधन खातों में दस हजार रु तत्काल पीएम केयर से ट्रांसफर करवाने में मदद करें। और खुद भी मुख्यमंत्री राहत कोष में व्यक्तिगत रूप से राशि प्रदान करे ताकि इन मजदूरों की मदद की जा सके। 
 


Share

Leave a Reply