CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

पक्के घर का सपना हुआ पूरा, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला मकान

 पक्के घर का सपना हुआ पूरा, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला मकान
Share

रायपुर :-  प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्धन परिवारों के पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है। उन्हें कच्चे मकान में होने वाली दिक्कतों से मुक्ति मिल रही है। बिलासपुर जिले के कोटा विकासखण्ड के भरदैयाडीह पंचायत के आश्रित ग्राम जेंजराडीह के  अजय शिकारी ने बताया कि पहले उसका घर मिट्टी का था, जिससे परिवार को अनेक समस्याओं से जूझना पड़ता था। कच्चे मकान में बारिश के दिनों में पानी टपकने और सीलन की वजह से जीवन-यापन करना मुश्किल हो जाता था। साथ ही कच्चे मकान में कीड़े-मकोड़ों और जहरीले जीव-जन्तुओं का भी खतरा बना रहता था। 

जेंजराडीह के  अजय शिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से अब पक्का मकान मिलने से इन सभी परेशानियों से निजात मिलेगी। योजना के तहत आवास निर्माण के लिए चार किस्तों में राशि सीधे उसके बैंक खाते में मिली है। उसका मकान अब तेजी से पूर्णता की ओर है।  अजय शिकारी कहते हैं कि हम जैसे रोजी-मजदूरी करने वाले गरीब परिवारों के लिए पक्का आवास मिलना किसी सपने से कम नहीं है। सरकार की मदद से हमारा एक बड़ा सपना पूरा हो रहा है। इस जनहितैषी संवेदनशील योजना के लिए उसने राज्य और केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया।


Share

Leave a Reply