CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

राजधानी में औषधि विभाग की कार्रवाई: घर व दुकान से 14000 लीटर अमानक सेनीटाइजर जप्त

 राजधानी में औषधि विभाग की कार्रवाई: घर व दुकान से 14000 लीटर अमानक सेनीटाइजर जप्त
Share

रायपुर। राजधानी में लगातार मिलावटी सैनिटाइजर बाजार में खपाने का गोरख धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है। इसे लेकर दवा दुकानों में औषधि विभाग की कार्रवाई जारी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मिलावटी सैनिटाइजर को लेकर एक मई को औषधि विभाग के अधिकारियों ने राजधानी के चार मेडिकल दुकानों में छाप मारकर सैनिटाइजर  सैंपल लिया है।  इसमें डूमरतराई के अपेक्स मेडिकल और रजबंधा मैदान स्थित श्रीहरि डिस्ट्रीब्यूटर फ रिश्ता कांप्लेक्स से लिये गए सैंपल अमानक पाए गए हैं। पूछताछ के बाद बुधवार को औषधि विभाग के अधिकारियों ने जिन दो सैनिटाइजर के प्रोडक्ट अमानक निकले, उनमें ईला ट्रेडिंग कंपनी देवेंद्र नगर का नाम मिला। मौके पर जाकर सैनिटाइजर की बोतलों को सील किया गया।

साथ ही अन्य दस्तावेज को अधिकारियों ने अपने कब्जे में लिया है। दस्तावेज मे खरीदी बिक्री का पूरा ब्योरा है। माल कहां-कहां खपाया जा रहा था। उसकी जानकारी ली जा रही है। लिस्ट बनाकर उन मेडिकल दुकानों पर भी कार्रवाई की जाएगी। विभागीय जानकारी के अनुसार अमानक पाए गए सैनिटाइजर जिस इला ट्रेडिंग कंपनी के हैं। उसका संचालक राकेश सोमानी को बताया गया है जो कपड़े बेचने की आड़ में मिलावटी सैनिटाइजर बनाने का काम करत अधिकारियों ने आरोपित राकेश सोमानी के घर और दुकान से लगभग 14 हजार लीटर सैनिटाइजर और 10 हजार बोतल के बिल बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। आज छापामार कार्रवाई के दौरान औषधि निरीक्षक परमानंद वर्मा, टेकचंद धिरहे, नीरज साहू समेत अन्य अधिकारी और पुलिस मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई आगे भी जारी रहेग। 

 



Share

Leave a Reply