नशेड़ी पिता ने 02 वर्ष की मासूम पुत्री को जमीन में पटककर की हत्या, जाने कहा की है ये खबर
जगदलपुर | जिले के कोड़ेनार थाना अंर्तगत ग्राम इरपा के बुढ़ापारा में शराब के नशे में अपनी ही 02 वर्ष की पुत्रि को जमीन में पटक कर हत्या कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने हत्यारे पिता राजू बेंजाम को गिरफ्तार कर लिया है।
कोड़ेनार थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी ने बताया कि आरोपी राजू बेंजाम हमेशा नशे में रहने की वजह से उसका विवाद परिजनों से होते रहता था। सोमवार दोपहर को नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा और सोई हुई अपनी 02 वर्ष की पुत्रि को तीन बार जमीन में पटकने से बच्ची के सर पर गंभीर चोट आई थी। जिसे 108 की मदद से किलेपाल स्वास्थ केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर किया गया जहां पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मां के रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी राजू बेंजाम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी हत्यारे पिता पर धारा 302 के तहत कार्यवाही करते हुए आज जेल दाखिल कर दिया है।




