CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शराब के नशे में पति अपनी पत्नी को जंगल में बंधक बनाकर करता रहा चार दिनों तक पिटाई

 शराब के नशे में पति अपनी पत्नी को जंगल में बंधक बनाकर करता रहा चार दिनों तक पिटाई
Share

महासमुंद। पत्नी को बंधक बनाकर चार दिन तक जंगल में पिटाई करने का मामाल सामने आया है । इस बात का खुलासा तब हुआ जब पत्नी अपने पति के चुंगुल से भागकर थाने पहुंची । उसने बताया कि शराब के नशे में उसकी बेदम पिटाई की है । मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है । महिला नयापारा वार्ड क्रमांक 8 की निवासी है । उसके पति ने जंगल में उसे बंधक बनाकर रखा था । पुलिस ने इस मामले आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है ।

थाने से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 6 नयापारा निवासी दुर्गेश्वरी ठाकुर 6 साल पहले वार्ड सूरज ठाकुर से लव मैरिज की थी । इनके दो बच्चे है । एक लड़का पांच व दूसरा 2 साल का है । वह शराब के नशे में आए दिन लड़ाई झगड़ा करता है, जिससे तंग आकर तीन महीने पूर्व अपने मायके वार्ड क्रमांक 8 नयापारा अपनी मां के यहा चली गई थी । 23 जून सुबह करीब चार बजे उसका पति सूरज ठाकुर घर आया और पत्नी दुर्गेश्वरी ठाकुर को घर चलने को कहां, जब उसे मना किया तो, सूरज ठाकुर ने उसे जबर्दस्ती हाथ पकड़ कर दलदली जंगल की ओर ले गया । वहां हाथ पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई करता रहा । कहता था कि यदि तुम मेरे साथ  नहीं रहोगी तो तुम्हारे परिवार को जान से मार देने की धमकी देता था । शनिवार सुबह 10 बजे वह अपनी पत्नी को घर के पास एक खंडहर में और वहां बंधक बनाकर रखा था । उसकी पत्नी मौका पाकर वहां भाग निकली और सीधे अपनी मां के पास पहुंची । उक्त घटना की जानकारी देते हुए दोनों थाने आए और  रिपोर्ट दर्ज कराई ।  

रोज-रोज के झगड़े से तंग आ गई थी युवती 
बता दें कि दुर्गेश्वरी का पति आए दिन शराब पीकर उसे लडाई झगड़ा करता रहता था । इसके बावजूद दुर्गेश्वरी अपने पति के आदत को सहन करती थी और उसे शराब छोडऩे को कहती थी, लेकिन आरोपी शराब छोडऩे के बजाए पीकर घर आता है पत्नी व बच्चे की पिटाई करता । छ साल के बाद सहन का बांध टूट गया और दुर्गेश्वरी अपने दोनों बच्चों को लेकर मां के यहां रहने लगी । बीच-बीच में उसका पति उसे लेने के लिए मायके भी आता और गाली गलौज कर चला जाता ।  23 तारीख को वह जबर्दस्ती करके उसे जंगल ले गया था ।


Share

Leave a Reply