CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही शुष्क व ठंडी हवाओं से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही शुष्क व ठंडी हवाओं से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अलर्ट जारी
Share

रायपुर | प्रदेश में उत्तर से शुष्क के साथ ठंडी हवाएं आना शुरू हो गई है, जिससे अब न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट आने के साथ प्रदेश में कड़ाके की ठंड पडऩे के साथ कहीं-कहीं घना कोहरा छाये रहने की भी संभावना है। 

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर-पूर्व से हवा आ रही है, वहीं आज से प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ होने की संभावना है  जिसके कारण मौसम शुष्क रहने  के साथ प्रदेश में न्यूनतम में अगले 3 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट होगी परन्तु ज्यादा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी, वहीं 19 से 21 दिसम्बर को प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्का से मध्यम घना कोहरा प्रात:काल में रहने की प्रबल संभावना है।  कोहरा बनने का क्षेत्र मुख्यत: उत्तर छग रहने की संभावना है।
 


Share

Leave a Reply