CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

चरित्र शंका के चलते किया बीवी पर कुल्हाड़ी और चाकू से हमला,आये दिन नशे में करता था मारपीट, फरार पति की तलाश जारी

चरित्र शंका के चलते किया बीवी पर कुल्हाड़ी और चाकू से हमला,आये दिन नशे में करता था मारपीट, फरार पति की तलाश जारी
Share

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था। इसी वजह से उसने हमला किया है और हमला कर भाग निकला है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बिहार की रहने वाली हेमा सिंह राजपूत की शादी रायगढ़ जिले के मुनुंद छाल निवासी धीरेंद्र सिंह राजपूत के साथ 12 साल पहले हुई थी। इससे उनके दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद से दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। मगर बाद में धीरेंद्र अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करने लगा था।

बताया गया है कि धीरेंद्र अपनी पत्नी पर शक करता था कि उसका किसी और के साथ प्रेम संबंध है। इसी वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। धीरेंद्र अपनी पत्नी से कई बार मारपीट कर चुका था। इस बीच 10 अक्टूबर की रात को घर पर ही थी। तभी धीरेंद्र ने कुल्हाड़ी और चाकू से हेमा पर हमला कर दिया। घटना के वक्त घर दोनों बच्चे भी मौजूद थे।

इधर आरोपी घर से भाग निकला था। वहीं दोनों बच्चों ने अपनी मां को घायल अवस्था में देखा था। जिसके बाद पुलिस को आस-पास के लोगों को इस बारे में सूचना दी गई। फिर महिला को पास के अस्पताल में भरी कराया गया था। बाद में महिला की हालत को देखते हुए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। तब महिला के मायके वालों ने इस मामले में शिकायत शनिवार को हुई। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।

 


Share

Leave a Reply