CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोरोना संक्रमण के कारण देहदान की नहीं हो पाई इच्छा पूरी, जाने क्या है पूरा मामला

कोरोना संक्रमण के कारण देहदान की नहीं हो पाई इच्छा पूरी, जाने क्या है पूरा मामला
Share

भिलाई । मानवता की भलाई के लिए देहदान करने वाले अनेक देहदानयों मरणोपरांत उनकी इच्छा कोरोना संक्रमण के कारण अधूरी रह जा रही है । सामाजिक संस्था प्रनाम के अध्यक्षत पवन केसवानी के माध्यम से जून, 2009 में ईडब्ल्यूएस 1236, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी गुरव दंपति ने एक साथ देहदान किया था । उनमें से वसुदेव गुरव का निधन फरवरी में होने के पश्चात उनकी पार्थिव काया शासकीय आयुर्वेद कॉलेज रायपुर को समर्पित की गई थी । किंतु उनकी पत्नी वसुधा गुरव कब 13 अप्रैल को निधन होने पर कोरोना प्रोटोकॉल लागू होने के कारण उनका देहदान नहीं हो सका । इसी तरह जुलाई 2020 में एचएसएल कॉलोनी, स्टेशन मरोदा निवासी, देहदानी डेहरा राम साहू के 14 अप्रैल को निधन के पश्चात उनका भी देहदान कोरोना संक्रमण के कारण संभव नहीं हो सका। उन्होंने जुलाई 2020 को प्रनाम के पवन केसवानी के माध्यम से देहदान की वसीयत राजीव लोचन आयुर्वेदिक कॉलेज के नाम जारी की थी ।
देहदान जैसी अभिनव मानव सेवा करने वाली संस्था प्रनाम के संस्थापक अध्यक्ष पवन केसवानी ने बताया कि 2020 में भी कोरोना संक्रमण के कारण 11 देहदानियों की पार्थिव काया मानवता को समर्पित नहीं की जा सकी थी । ज्ञात हो कि, प्रनाम की पहल से अभी तक 1000 से ज्यादा लोगों ने देहदान का पुनित संकल्प लिया है । प्रनाम का हेल्पलाइन नंबर - 94792 63500 है।
 



Share

Leave a Reply