CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोरोना पॉज़िटिव के अधिक प्रकरण आने की वजह से इस इलाके के, सेक्टर-7,10 कंटेनमेंट जोन

कोरोना पॉज़िटिव के अधिक प्रकरण आने की वजह से इस इलाके के, सेक्टर-7,10 कंटेनमेंट जोन
Share

दुर्ग । सोशल मीडिया में नेहरू नगर, सेक्टर-7 और सेक्टर-10 में कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के संबंध में सोशल मीडिया में कुछ भ्रामक व् गलत जानकारियाँ वायरल हुई हैं।
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने इसका खंडन किया है और लोगों से ऐसी भ्रामक जानकारियों से बचने की अपील की है। साथ ही ऐसी किसी भ्रामक जानकारी को प्रसारित नहीं करने की अपील भी की है।
उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्णय सैंपलिंग के आधार पर पॉज़िटिव आने वाले मामलों की संख्या के आधार पर निर्धारित होता है। अनुपात से अधिक पॉज़िटिव आने पर संक्रमण की रोकथाम सुनिश्चित करने कंटेनमेंट जोन बनाए जाते हैं। यह प्रोटोकाल के तहत किया जाता है और नेहरू नगर, सेक्टर-7 व् सेक्टर-10 में भी इसी के चलते कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्णय लिया गया।
सोशल मीडिया में इसे लेकर कुछ गलत जानकारियाँ वायरल हुई हैं यह प्रशासन के संज्ञान में आया है। डॉ. ठाकुर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि कोविड को लेकर भ्रामक जानकारियों से बचें। किसी भी तरह की दुविधा होने पर कंट्रोल रूम में संपर्क करें ताकि वस्तुस्थिति की सही जानकारी प्राप्त हो सके।
 



Share

Leave a Reply