CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

पुरानी रंजिश के चलते अपचारी बालक ने धारदार चाकू से किया पड़ोसी पर प्राणघातक हमला

 पुरानी रंजिश के चलते अपचारी बालक ने धारदार चाकू से किया पड़ोसी पर प्राणघातक हमला
Share

धमतरी।  करीब 3 माह पूर्व प्रार्थिया एवं उसके पति से अपचारी बालक ने झगड़ा विवाद कर जान से मारने की धमकी दिया था, तब अपचारी बालक के विरुद्ध थाना में रिपोर्ट करने पर वैधानिक कार्यवाही की गई थी, जिससे अपचारी बालक प्रार्थीया कचरू भाई ध्रुववंशी एवं उसके पति श्यामू ध्रुववंशी से रंजिश रखता था। इसी दौरान दिनाँक 02.06.2021 को श्यामू ध्रुववंशी अपने घर के सामने गली में कुत्ते को टोस्ट दे रहा था। जिसे देखकर वही अपचारी बालक अपने डेयरी बाड़ा से धारदार चाकू लाकर अश्लील गाली गलौज करते हुए हत्या करने के आशय से श्यामू ध्रुववंशी पर चाकू से वार किया। बीच बचाव करते हुए श्यामू ध्रुववंशी अपने घर अंदर भागा तो अपचारी बालक उसके घर अंदर घुसकर उसे तथा उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दिया। घायल श्यामू ध्रुववंशी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उक्त मामले की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित करते हुए हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराये तथा प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 216/2021 धारा  294, 323, 307, 506, 452 भादवि एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना कारित करने वाले अपचारी बालक की घेराबंदी कर हिरासत में लिया। उससे घटना में प्रयुक्त स्टील का धारदार खून आलूदा चाकू एवं पहने टी-शर्ट जिसमें खून लगा है, को बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की गई। अपचारी के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है। पूर्व में भी उक्त अपचारी बालक मारपीट व अन्य घटना में शामिल रहा है। जिसके प्रति मोहल्ले में बहुत अधिक आक्रोश व्याप्त था।  संपूर्ण कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सोरी, आरक्षक सागर मिश्रा, हरिशंकर सिन्हा, हेमंत सूर्यवंशी एवं राजकुमार शुक्ला का योगदान रहा।


Share

Leave a Reply