पुरानी रंजिश के चलते राजधानी में दो लोगों में हुई मारपीट व चाकू-बाजी, मामला दर्ज
रायपुर। पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों के बीच मारपीट व चाकू-बाजी की घटना होने की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार गांधीनगर पंडरी निवासी संदीप जाल 21 वर्ष पिता नानू जाल ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार को प्रार्थी के भाई शुभम ताण्डी को आशीष विभार 20 वर्ष पिता मुरली विभार ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व चाकू माकर जांघ में चोट पहुंचाया।
इसी तरह गांधीनगर पण्डरी निवासी उदय ताण्डी 35 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी के भाई देवराज ताण्डी को मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर अनील सोना 25 वर्ष पिता काशीराम सोना ने गाली-गलौचकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं पेट में धारदार औजार से मारकर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ काउंटर केश दर्ज कर लिया है।




