CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

विधायक संदीप के दबाव से मोहान घाट पहुंचा प्रशासन की टीम रेत घाट को कराया बंद

विधायक संदीप के दबाव से मोहान घाट पहुंचा प्रशासन की टीम रेत घाट को कराया बंद
Share

पलारी विकासखंड के अंर्तगत ग्राम मोहान में लगातार हो रहे अवैध रेत निकासी संबधी शिकायत को लेकर विधायक संदीप साहू ने जिला कलेक्टर को फोन के माध्यम से अवैध रेत घाट बंद कराने अवगत कराया।

वही शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिला कलेक्टर के. एल. चौहान द्वारा त्वरित कार्यवाही कराते हुए मोहान घाट में चल रहे अवैध रेत खदान की जांच करने एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासन की टीम मौके में पहुंची। जहां पर महानदी के भीतर एक अस्थायी मार्ग रेत द्वारा बनाया पाया गया। जिसे ग्रामवासियों, सरपंच, पंच, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सचिव, पटवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में जेसीबी बुलाकर तोड़ा गया है।

साथ ही सरपंच द्वारा बताया गया कि उक्त अवैध घाट से रेत निकालने का कार्य कोर्ट खान के द्वारा किया जा रहा है एवं इस कार्य में ग्राम बोदा एवं मोहान के कुछ ग्रामीणों द्वारा बढ़ावा एवं संरक्षण देने की बात कही है। नदी से रेत निकालने बकायदा पुल एवं सड़क का निर्माण कराया गया है। जिससे यह बात स्पष्ट होती है कि नदी के तट पर 9 ट्रिप हाईवा भी डंप पाया गया है। जिसे सरपंच के सपुर्दगी में दिया गया है। साथ ही साथ एसडीएम के द्वारा सरपंच, उपसरपंच एवं सचिव, पटवारी को भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

उक्त कार्रवाही पलारी एसडीएम श्यामा पटेल के नेतृत्व में की गई। इस दौरान तहसीलदार देवेंद्र नेताम सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 



Share

Leave a Reply