सड़क पर चल रही हाईवा के अचानक ब्रेक लगाने से बाईक सवार युवक हाईवा में घुसा, मौके पर हुई मौत, पीछे बैठा युवक घायल
रायपुर | हाईवा चालक के लापरवाही के चलते मोटरसाइकिल सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो जाने की रिपोर्ट विधानसभा थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्ना सिंह 30 वर्ष पिता श्याम सुन्दर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी अपने दोस्त नितिश कुमार के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर रविवार को शाम 4 बजे के आस-पास सिलतरा से मंदिर हसौद जा रहा था तभी रोजबेरी रिसोर्ट सकरी के सामने रिंग रोड नं 3 पर सामने मोटरसाइकिल के आगे चल रहा अज्ञात हाईवा के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जियके चलते मोटरसाइकिल चला रहा युवक अनियंत्रित होकर वाहन के पीछे हिस्से में घुस जाने से उसे सिर में गंभीर चोट लगी व घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई वही बाईक के पीछे बैठे मुन्ना सिंह सिर,हाथ एवं सीना में चोट आया है।




